Wave of grief in Simdega JMM over the demise of Sudibya Kumar Sonu; leaders and workers pay tribute.

सुदीब्य कुमार सोनू के निधन से सिमडेगा झामुमो में शोक की लहर, नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Wave of grief in Simdega JMM over the demise of Sudibya Kumar Sonu; leaders and workers pay tribute.
Wave of grief in Simdega JMM over the demise of Sudibya Kumar Sonu; leaders and workers pay tribute.

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुदीब्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। सोमवार को सिमडेगा परिसदन में झामुमो की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, विभिन्न वर्ग संगठनों के पदाधिकारी, नगर एवं प्रखंड समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने सुदीब्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

RKDF
advertisement

इस मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि सुदीब्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन पूरे झामुमो परिवार के लिए अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संगठन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। इस दुख की घड़ी में पूरा झामुमो परिवार शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

वहीं जिला सचिव सफीक खान ने झारखंड आंदोलन में सुदीब्य कुमार सोनू के योगदान और पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

Kashmir
advertisement

सभा में नेताओं ने कहा कि सुदीब्य कुमार सोनू के निधन से पार्टी ने एक अनुभवी और समर्पित नेता खो दिया है। उनके विचारों, संघर्ष और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अंत में सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now