ओकेया में तेजस्वीनी क्लब का उदघाटन.

बालूमाथ, प्रफुल्ल पांडेय.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बालूमाथ/लातेहार : बालूमाथ प्रखंड के भगैया पंचायत के ओकेया गाँव में तेजस्वीनी परियोजना के तहत सेनेटरी बैंक पेड क्लब का उदघाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भगैया पंचायत के मुखिया योगेश्वर उरावं ने फीता काट कर की। इसमें किशोरियों एवं युवतियों को आसानी से सेनेटरी पैड उपलब्ध हो सके। इसमें कल्सटर कोडिनेटर सुमन कुमारी एवं युवा उत्प्रेरक ममता कुमारी ने मंच साझा करतें हुए कहा कि चौदह वर्ष से लेकर चौबीस वर्षो तक के किशोरियों एवं युवतियों को साक्षर करना एवं आत्मनिर्भर बनना तथा उनके साथ् होंने वाली परेशानी एवं समाज में फैली कुरीतियों को दुर करना परियोजना का उद्देश्य है। साथ् में कहा यह परियोजना झारखंड सरकार के द्वारा चलायी जा रही है।

इस मौके पर प्रभा कुमारी, श्रुति कुमारी, प्रगति कुमारी ने दहेज प्रथा पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को समाज में फैले कुरीतियों को एवं बेटा-बेटी के फर्क को मिटाने के लिए एक समान समझने की अपील की। जिस प्रकार बेटों की पढाई में प्रति तत्पर दिखाते हुए कार्य करतें हैं उसी प्रकार बेटियों को भी तत्परता दिखाने की आवश्यकता होनी चाहिए। इस कार्यक्रम में उपस्थित किशोरियों एवं युवतियों ने अंजु देवी, श्रुति रानी, दुर्गा देवी, जगमतिया कुमारी, प्रगति पाठक, सिखा पाठक आदि सैकडों किशोरियों एवं युवतियों ने भाग लीया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now