WhatsApp Image 2020 12 16 at 17.36.36

पांच सूत्री मांगों को ले धरना, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

दिनेश / गिरिडीह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा ने पांच सूत्री मांगों को ले बुधवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना दिया। धरना के माध्यम से हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी मौजूद थे। इस संबंध में पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दूबे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार धरना कार्यक्रम आयोजित है। इसके माध्यम से सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने प्रखंड मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत व स्थानीय निकाय का चुनाव अविलंब कराने, धान की खरीदी पैक्स के माध्यम से करने, बालू घाट की नीलामी अथवा वैकल्पिक व्यवस्था ना होने तक स्थानीय निर्माण कार्य की छूट देने, प्रखंड, अंचल व थाना भ्रष्टाचार का केंद्र बनता जा रहा है, सरकार इसपर अविलंब रोक लगाये, राज्य में व्याप्त सड़क, बिजली, उग्रवाद जैसे स्थानीय जनसमस्याओं का निराकरण एवं बलात्कार, हत्या जैसे जघन्य अपराध पर अविलंब रोक लगाने संबंधित मांग शामिल हैं. गिरिडीह प्रखंड मुख्यालय में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा नेता दिलीप वर्मा, विनय सिंह, सुनील साहू, सदानंद राम, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा, मनोहर यादव, राजेश गुप्ता, निर्भय सिंह, रागिनी लहेरी, कविता राज, सुरेश मंडल, अनूप सिन्हा, इरफान अंसारी, दीपक स्वर्णकार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।वही डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर  में भी भाजपाईओ ने हेमंत सरकार पर जम कर बरसे।  इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद ने कहा  की राज्य के हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट्रचार से युक्त हो चुकी है तथा इनके सरकार आने के मात्र एक वर्ष के भीतर नक्सलियों का दबदबा पुनः झारखण्ड में देखने को मिल रही है तथा तस्करो  का भी अब प्राकृतिक सम्पदाओं पर नजर है तथा सरकार के सहयोग से बालू  के साथ अन्य प्राकृतिक सम्पदाओ का अवैध रूप लूटखसोट पुरे टूर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा  की हेमंत सरकार नक्सलियों का संरक्षक है जिसके बदौलत नक्सली अब जंगल छोड़ शहर कीओर आ कर  खूनखराबा करते है।  वही पूर्व सांसद  रबिन्द्र पाण्डेय ने कहा की   सोरेन सरकार पूरी तरह से निक्कमी हो चुकी है।परिणाम स्वरुप सरकार के 1 साल पूरे होने पर राज्य में नक्सलवाद की स्थिति चरम पर आ गई है। वही राज्य में भ्रष्टाचार प्रखंड से प्रदेश तक व्याप्त हो चुका है।झारखंड में बालू के नाम पर सरकार के इशारे से तस्करी काफी तेजी से हो रही है। वही भ्रष्टाचार को हथियार बनाकर झारखंड राज्य को लूटने के अवसर को ढूंढने के लिए पंचायत चुनाव में देरी किया जा रहा है। वही भाजपा नेता कामाख्या गिरी ने कहा की अनुमंडल से लेकर अंचल तथा प्रखंड कार्यालय में भारी ढुलमुल तरीके से भ्रष्टाचार फैल चुका है । वही डुमरी प्रखंड और डुमरी विधानसभा की बदहाली को लेकर आज भाजपा परिवार  प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार धरने में बैठी है तथा सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के काम कर रही है एवं धरने के माध्यम से जनता को जगाने का काम किया जा रहा है। मौके पर भाजपा नेत्री बबीता जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष शयाम प्रसाद, पुर्व प्रमुख भोला साव, मिडिया प्रभारी कमख्या गिरि,कैलाश पडीत, यमुना वर्मा,दिनेश रजक, विरबल पडीत, जय प्रकाश वर्मा, सुरेश वर्मा दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे

Share via
Share via