टुंडी में जंगली हाथियों ने सहायक शिक्षक को कुचला, मौत

धनबाद: टुंडी प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है। गुलियाडीह गांव में सोमवार देर रात हाथियों के झुंड ने एक सहायक शिक्षक को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरजा मुरमू के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले करीब दो महीने से जंगली हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है। हाथियों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों को आबादी वाले इलाकों से दूर करने के लिए वन विभाग की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं की गई है।

घटना के बाद मंगलवार सुबह तक घटनास्थल पर किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के डर से उन्हें रात में घरों से बाहर निकलने में भी भय लगता है और वे लगातार दहशत के साये में जीवन गुजार रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर भगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं, शिक्षक की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का वो सीन जो रील नहीं, रियल था: धनबाद में 22 साल बाद आया फैसला
धनबाद। रात का सन्नाटा… अचानक गोलियों की आवाज… एके-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग और जान बचाने के लिए छत से छलांग लगाता एक…

पलामू में तीन घंटे चला रोड सेफ्टी और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 15 स्थानों पर वाहनों की जांच
पलामू: सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पलामू पुलिस ने सोमवार शाम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों…
















