रेल आईजी ने किया कोडरमा जंक्शन का निरीक्षण.
Team Drishti.
कोडरमा : रेल आईजी एस मयंक कोडरमा जंक्शन पहुंचकर कोडरमा स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे सीसीटीवी रूम में जाकर सीसीटीवी के कार्य को देखा, साथ ही सीसीटीवी के कैमरे की गुणवत्ता में सुधार लाने की बात कही। रेल आईजी आरपीएफ थाना भी पहुंचे और आरपीएफ कोडरमा द्वारा दर्ज विभिन्न कांडों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश भी दिए। आरपीएफ जवानों के साथ सुरक्षा सम्मेलन मीटिंग किया और जवानों के समस्याओं को जाना साथ ही यात्रियों के सुरक्षा के लिए कर्तव्य पालन करने लिए हौसला बढ़ाया।
रेल आईजी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोविड के कारण वे अबतक कोडरमा नही आ पाए थे। उन्होंने बताया कि स्टेशन का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान छोटी छोटी समस्याओं को शीघ्र समाधान कर लेने का भरोशा जताया। वहीं उन्होंने बताया कि कोडरमा स्टेशन पर जल्द ही महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। निरीक्षण के दौरान आरपीएफ कमांडेंट हेमन्त कुमार और रेल थाना प्रभारी जवाहर लाल मौजूद थे।

















