fugitive-accused-bovine-animal-trafficking-case

गौवंशीय पशु तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Share
Link copied
fugitive-accused-bovine-animal-trafficking-case
fugitive-accused-bovine-animal-trafficking-case

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में गौवंशीय पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे 19 वर्षीय आरोपी मो. अफरीदी उर्फ लेधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के कुत्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत खटकुलबहाल का निवासी है। शनिवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कोलेबिरा थाना इंस्पेक्टर भिखारी राम ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 27 अगस्त 2026 की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटा सूमो विक्टा (JH20A0253) में गौवंशीय पशुओं को लादकर सिमडेगा से कोलेबिरा होते हुए रांची ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कोलेबिरा चेकनाका के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।

Durga puja
Advertisement

इस दौरान रात करीब 3:25 बजे पुलिस को देखकर चालक ने चेकनाका से लगभग 100 मीटर पहले वाहन खड़ा कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें क्रूरतापूर्वक बांधकर रखे गए चार गौवंशीय पशु और एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन समेत सभी सामान जब्त कर कोलेबिरा थाना कांड संख्या 51/2026 के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने मामले के अनुसंधान के दौरान जब्त मोबाइल फोन से मिले तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।