jharkhands-brijmohan-ram-sworn-as-44th

झारखंड के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के 44वें राज्यपाल (Governor ), हरीश टंडन ने दिलाई शपथ

Share
Link copied

लोक भवन में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

भुवनेश्वर/झारखंड। झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। राज्य के पलामू से पूर्व लोकसभा सांसद ब्रजमोहन राम ने रविवार, 18 अक्टूबर को ओडिशा के 44वें राज्यपाल ( Governor) के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भुवनेश्वर स्थित लोक भवन के अभिषेक हॉल में आयोजित समारोह में ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरीश टंडन ने उन्हें शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। ब्रजमोहन राम ने हरि बाबू कंभमपति का स्थान लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर को उन्हें ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया था।

 

Durga puja
Advertisement

तीन बार पलामू से बने सांसद

ब्रजमोहन राम झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। उन्होंने पलामू लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए 1996, 1998 और 1999 में लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीता था। इससे पहले वह अविभाजित बिहार विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। उनका जन्म 1 जनवरी 1958 को झारखंड के वर्तमान लातेहार जिले के चांदवा में हुआ था। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उनका राजनीतिक सफर क्षेत्रीय राजनीति से शुरू होकर संसद और अब राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद तक पहुंचा है।

शपथ के बाद करेंगे महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन

राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के बाद ब्रजमोहन राम के पुरी जाकर महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के दर्शन करने का कार्यक्रम भी निर्धारित था। उनके राज्यपाल बनने से झारखंड और ओडिशा के बीच सामाजिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को लेकर भी चर्चा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।