बलसेरा टोली में ट्रांसफॉर्मर खराब, 80 से अधिक परिवार बिजली संकट से परेशान

सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत कोरोमियां पंचायत के बलसेरा टोली में 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 80 से अधिक परिवार बिजली संकट से जूझ रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदन सौंपकर खराब ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराने अथवा उसकी जगह 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, बलसेरा टोली में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे क्षेत्र के परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द कार्रवाई कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की है।

प्रतिनिधिमंडल ने आवेदन में वर्तमान 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने का आग्रह किया है, ताकि ग्रामीणों की बिजली संबंधी जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके। इसके साथ ही ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षित स्थापना के लिए आवश्यक पोल, तार, स्टैंड और अन्य सामग्रियों की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि विद्युत विभाग उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाएगा। ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत या नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना होने से 80 से अधिक परिवारों को राहत मिल सकेगी। प्रतिनिधिमंडल में हराचंद सिंह, बसंत बड़ाईक, कन्हैया बड़ाईक, शशि भूषण दास, मदन सिंह, किशोर इंदवार, दिनेश इंदवार, भरत सिंह, महेंद्र बड़ाईक और अशोक कुमार बड़ाईक शामिल थे।

31 अक्टूबर को कोरोमियाँ बलसेरा में सजेगा इंद मेला, नागपुरी कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू
सिमडेगा: इंद्रदेव पूजा समिति, कोरोमियाँ बलसेरा के तत्वावधान में 31 अक्टूबर 2026 को भव्य इंद मेला एवं ठेठ नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का…

मां सिद्धिदात्री की पूजा से मिलती है सिद्धि और आध्यात्मिक शक्ति, जानें पूजा विधि और महत्व
शारदीय नवरात्रि का नौवां और अंतिम दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन भक्त मां…
















