मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, सेवाती घाटी का भी लिया जायजा

रामगढ़/बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सड़क के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन कर क्षेत्र में आवागमन की स्थिति की जानकारी ली। वापसी के क्रम में उन्होंने सेवाती घाटी का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क के महत्व को देखते हुए क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था का जायजा लिया। इस सड़क का निर्माण पूरा होने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य जरूरी सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी। साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

सड़क निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित एक स्थानीय दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक कल्पना सोरेन के साथ बैठकर गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री को स्थानीय दुकान पर देखकर वहां मौजूद लोगों में उत्सुकता देखी गई।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की स्थिति, जनजीवन और उपलब्ध जनसुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री और विधायक को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग और सेवाती घाटी की भौगोलिक स्थिति का भी अवलोकन किया। कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, 8.3 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ 11 गिरफ्तार
सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 11 आरोपियों…

रांची में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रांची: रांची जिले के सिल्ली-मुरी क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय…
















