swarnim-bharat-expo-inform-youth-about

स्वर्णिम भारत एक्सपो से युवाओं को सरकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी : राज्यपाल

Share
Link copied
swarnim-bharat-expo-inform-youth-about
swarnim-bharat-expo-inform-youth-about

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को रांची क्लब में आयोजित तीन दिवसीय ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और डिजिटल सेवाओं समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के ज्ञान, कौशल और रचनात्मकता से देश के विकास को नई दिशा मिल सकती है।

राज्यपाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने और शिक्षा, खेल, कौशल विकास तथा रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाना और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएगा और ईमानदारी, परिश्रम तथा उत्कृष्टता के साथ योगदान देगा।

राज्यपाल ने झारखंड के विभिन्न जिलों के सुदूरवर्ती गांवों के भ्रमण का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होने तथा उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वर्णिम भारत एक्सपो नागरिकों को सरकारी योजनाओं, आधुनिक तकनीक, रोजगार और कौशल विकास से जुड़े अवसरों की जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों, समृद्ध जनजातीय विरासत, कला-संस्कृति और प्रतिभाशाली युवाओं से संपन्न राज्य है। यहां विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। आधुनिक ज्ञान, तकनीक, कौशल और उद्यमिता को बढ़ावा देकर राज्य की क्षमताओं का बेहतर उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026’ लोगों को नए अवसरों से परिचित कराने के साथ विकास की प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाने में भी सहायक साबित होगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।