jamshedpur-protest-against-road-blockade-near

जमशेदपुर: सी टू तालाब के पास सड़क घेरने का विरोध, विधायक प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से रुका काम

Share
Link copied

बिरसानगर से टेल्को आने-जाने का प्रमुख रास्ता बंद होने की आशंका से नाराज हुए स्थानीय लोग, जुस्को की टीम लौटी

जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र के सी टू तालाब के पास सड़क को दीवार बनाकर घेरने के प्रयास का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। जुस्को की ओर से सड़क बंद करने की कार्रवाई शुरू किए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग मौके पर जुट गए और इसका विरोध करने लगे। लोगों का कहना है कि यह सड़क बिरसानगर से टेल्को आने-जाने का प्रमुख रास्ता है। इसे बंद किए जाने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी होगी।मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक पूर्णिमा दास साहू के विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव और नेता रवि सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने जुस्को के प्रतिनिधियों से बातचीत कर स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस सड़क का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग रोजाना आवागमन के लिए करते हैं। ऐसे में रास्ता बंद होने से लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।स्थानीय लोगों के विरोध और विधायक प्रतिनिधि के हस्तक्षेप के बाद जुस्को की टीम मौके से लौट गई। इसके साथ ही सड़क घेरने का काम फिलहाल रोक दिया गया।

Durga puja
Advertisement

इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने कहा कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क बंद करने के प्रयास को रुकवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह रास्ता स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और इसे बंद करने से आवागमन प्रभावित होगा। जनता की सहूलियत को देखते हुए इस कार्रवाई को रोकना जरूरी था।

 

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।