26 अक्टूबर को पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), जैप प्रिया दुबे ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण दिया।
प्रतियोगिता का समापन समारोह 26 अक्टूबर 2026 को रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जैप के आईजी सुनील भास्कर और डीआईजी कार्तिक एस. भी उपस्थित थे।

जमशेदपुर: सी टू तालाब के पास सड़क घेरने का विरोध, विधायक प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से रुका काम
बिरसानगर से टेल्को आने-जाने का प्रमुख रास्ता बंद होने की आशंका से नाराज हुए स्थानीय लोग, जुस्को की टीम लौटी जमशेदपुर। टेल्को…

खूंटी में फादर बेनेदिक्त बारला पर हमले के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, मौन जुलूस निकाल दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
खूंटी। आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य फादर बेनेदिक्त बारला पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में खूंटी में लोगों ने मौन…
















