जमशेदपुर में सातवें झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज, पहले दिन 15 फिल्मों की स्क्रीनिंग

जमशेदपुर: सातवें झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस में शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन 15 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। इस वर्ष महोत्सव के दौरान करीब 90 फिल्मों का प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखा गया है। महोत्सव में फिल्मकारों, विद्यार्थियों और सिनेमा प्रेमियों को फिल्म निर्माण से जुड़ी विभिन्न विधाओं को जानने-समझने का अवसर मिल रहा है।
आयोजक संजय सतपथी के अनुसार, 23 अक्टूबर को भी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 24 और 25 अक्टूबर को जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी तथा 26 अक्टूबर को श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।
महोत्सव के तहत आयोजित मास्टर क्लास में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि राज मुर्मू ने विद्यार्थियों और फिल्मकारों के साथ संवाद किया। उन्होंने फिल्म निर्माण की बारीकियों और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। महोत्सव का उद्देश्य फिल्मों के माध्यम से रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और सिनेमा के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।

26 अक्टूबर को पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल…

टाटानगर से जयपुर के लिए शुरू होगी सीधी रेल सेवा, जमशेदपुरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत
26 अक्टूबर को सांसद विद्युत वरण महतो दिखाएंगे हरी झंडी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे जमशेदपुर। जमशेदपुर और जयपुर…
















