आदिवासी महोत्सव में सजेगा सिनेमा का मंच, विद्यार्थियों के लिए फिल्म फेस्टिवल और मास्टर क्लास का आयोजन

A stage for cinema to be set up at the Tribal Festival.

फिल्म निर्माण से लेकर ओटीटी तक करियर के अवसरों की मिलेगी जानकारी, SRFTI के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

रांची। आदिवासी महोत्सव-2026 इस बार कला और संस्कृति के साथ फिल्म एवं मीडिया क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए भी खास अवसर लेकर आ रहा है। झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFFDCL) की ओर से 9 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में फिल्म फेस्टिवल और विशेष मास्टर क्लास का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण और मीडिया इंडस्ट्री की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

इस पहल के तहत विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सिनेमा की विभिन्न विधाओं और फिल्म निर्माण की तकनीकी बारीकियों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। इसी क्रम में JFFDCL ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति को पत्र भेजकर विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। विश्वविद्यालय से जनसंचार, पत्रकारिता, मीडिया स्टडीज, फिल्म स्टडीज, परफॉर्मिंग आर्ट्स, विजुअल कम्युनिकेशन और संबंधित विषयों के कम से कम 50 विद्यार्थियों को कार्यक्रम में भेजने का अनुरोध किया गया है।

Drishti 04
Advertisement

आदिवासी संस्कृति और सामाजिक सरोकारों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन

फिल्म फेस्टिवल के दौरान आदिवासी जीवन, स्वदेशी परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्मों के साथ उत्कृष्ट सिनेमा का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके जरिए विद्यार्थियों को समाज और संस्कृति को फिल्मी माध्यम से प्रस्तुत करने के अलग-अलग तरीकों को समझने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण “फिल्म मेकिंग एंड करियर ऑपर्च्युनिटीज इन द फिल्म इंडस्ट्री” विषय पर आयोजित होने वाली मास्टर क्लास होगी। इसका संचालन सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के विशेषज्ञों और प्राध्यापकों द्वारा किया जाएगा।

Drishti 03
Advertisement

पटकथा से लेकर साउंड डिजाइन तक सीखेंगे विद्यार्थी

मास्टर क्लास में विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण की बुनियादी तकनीकों के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग, पटकथा लेखन, निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, संपादन और साउंड डिजाइन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा फिल्म, टेलीविजन, ओटीटी और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में उपलब्ध नए करियर विकल्पों पर भी विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

विद्यार्थियों को सिनेमा और मीडिया के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने तथा रोजगार की संभावनाओं को लेकर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम को खास तौर पर उन युवाओं के लिए उपयोगी माना जा रहा है, जो फिल्म, पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया और रचनात्मक क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

Drishti 02
Advertisement

SRFTI के साथ झारखंड के फिल्म क्षेत्र को नई दिशा देने की तैयारी

JFFDCL का मानना है कि इस तरह के आयोजन से राज्य के युवाओं को फिल्म और मीडिया उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का मौका मिलेगा। साथ ही उन्हें अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने और भविष्य के करियर विकल्पों को लेकर बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

Drishti 01
Advertisement

गौरतलब है कि 22 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में रांची स्थित सूचना भवन में झारखंड राज्य फिल्म विकास निगम और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के बीच फिल्म इंस्टीट्यूट की स्थापना को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे।  ऐसे में आदिवासी महोत्सव के दौरान होने वाला फिल्म फेस्टिवल और मास्टर क्लास झारखंड में फिल्म शिक्षा और फिल्म निर्माण के क्षेत्र को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Kashmir vastaralay
Advertisment
RKDF
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now