JPSC-JSSC Dispute: Delegation to hold talks with all stakeholders

JPSC-JSSC विवाद: हर स्टेकहोल्डर से बात करेगी प्रतिनिधिमंडल, सुझाव के लिए ई-मेल भी जारी; NSUI और रिफॉर्म मंच से हुई बातचीत

Share
Link copied

JPSC-JSSC Dispute: Delegation to hold talks with all stakeholders

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल  ने सभी संबंधित पक्षों से बातचीत तेज कर दी है। सरकार का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं और परीक्षा प्रणाली से जुड़े हर स्टेकहोल्डर (हितधारक) से बातचीत की जाएगी और उनकी राय को सुना जाएगा।

Deoghar
Advertisement

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले में सभी हितधारकों के साथ बातचीत करने को तैयार है। सरकार का उद्देश्य अलग-अलग पक्षों की चिंताओं और सुझावों को समझकर परीक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार की दिशा में आगे बढ़ना है।

Drishti 04
Advertisement

सुझाव देने के लिए ई-मेल आईडी जारी

सरकार की ओर से आम लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव लेने के लिए एक ई-मेल आईडी jpsc.jsssc.feedback@gmail.com  भी जारी की गई है। इसके माध्यम से राज्य का कोई भी व्यक्ति, समूह JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था, भर्ती प्रक्रिया और सुधार से जुड़े अपने सुझाव सरकार तक भेज सकता है।

Drishti 03
Advertisement

सरकार का मानना है कि व्यापक स्तर पर सुझाव मिलने से परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

NSUI और JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से भी बातचीत

इसी पहल के तहत शुक्रवार को सरकार की ओर से NSUI के नेताओं और JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की गई। बैठक में परीक्षा व्यवस्था, भर्ती प्रक्रिया और अभ्यर्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा हुई।

Drishti 02
Advertisement

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार किसी एक पक्ष की बात सुनने के बजाय सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स से संवाद करना चाहती है। सरकार की कोशिश है कि बातचीत के माध्यम से विवाद का समाधान निकाला जाए और अभ्यर्थियों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Drishti 01
Advertisement

छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार की पहल अहम

JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर छात्र संगठनों और अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। ऐसे में सरकार द्वारा अलग-अलग संगठनों और हितधारकों से बातचीत की पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब देखना होगा कि सरकार और विभिन्न छात्र संगठनों के बीच जारी संवाद से क्या कोई ठोस समाधान निकलता है और अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से क्या फैसला लिया जाता है।

Kashmir vastaralay
Advertisment
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।