Students protest against JPSC-JSSC paper leaks; clash with police while laying siege to the CM's residence.

JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में छात्रों का हंगामा, CM आवास घेराव के दौरान पुलिस से झड़प

Share
Link copied
Students protest against JPSC-JSSC paper leaks; clash with police while laying siege to the CM's residence.
Students protest against JPSC-JSSC paper leaks; clash with police while laying siege to the CM’s residence.

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता और छात्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने के लिए मार्च कर रहे थे।

Deoghar
Advertisement

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही छात्र बैरिकेडिंग के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते स्थिति धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

प्रदर्शनकारी छात्र JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितताओं और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। छात्रों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों से अभ्यर्थियों के भविष्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

छात्रों ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया गया।

Kashmir
advertisement

JPSC-JSSC मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन पिछले कई दिनों से जारी है। छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन वापस लेने के लिए तैयार नहीं हैं और सरकार पर जल्द ठोस निर्णय लेने का दबाव बना रहे हैं।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।