Chaos ensued after an ABVP female activist fainted.

रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, महिला कार्यकर्ता के बेहोश होने से मची अफरा-तफरी

Share
Link copied

Chaos ensued after an ABVP female activist fainted.

रांची के धुर्वा स्थित पुरानी विधानसभा के पास मंगलवार को ABVP कार्यकर्ताओं के विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान अचानक अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रदर्शन में शामिल एक महिला कार्यकर्ता भीड़ के बीच अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। इसके बाद महिला सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उसे भीड़ से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उसकी मदद की।

इधर, प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने ABVP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस की बसों में बैठाकर मौके से हटाने की कोशिश की गई, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बसों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

Deoghar
Advertisement

हिरासत में लिए जाने के विरोध में कई ABVP कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और कुछ प्रदर्शनकारी सड़क पर लेटकर विरोध जताने लगे। इससे जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से पुरानी विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ।

प्रदर्शनकारियों को बस में बैठाने के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने का प्रयास करती रही, जबकि कार्यकर्ता हिरासत का विरोध करते हुए बसों को आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे।

RKDF
advertisement

लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित हुआ प्रदर्शन

ABVP ने पूर्व में हुए लाठीचार्ज के विरोध में विधानसभा घेराव का आह्वान किया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में छात्र और संगठन के कार्यकर्ता रांची पहुंचे। पुरानी विधानसभा के आसपास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोक दिया।
पुरानी विधानसभा के पास सुरक्षा बढ़ाई गई

Kashmir vastaralay
Advertisment

प्रदर्शन को देखते हुए पुरानी विधानसभा और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को समझाने के साथ-साथ भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सामान्य बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।