ABVP protests ahead of Assembly gherao; activists detained near the old Assembly building.

ABVP का विधानसभा घेराव से पहले प्रदर्शन, पुराने विधानसभा के पास कार्यकर्ता हिरासत में

Share
Link copied
ABVP protests ahead of Assembly gherao; activists detained near the old Assembly building.
ABVP protests ahead of Assembly gherao; activists detained near the old Assembly building.

रांची: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा घेराव का आह्वान किया है। घेराव कार्यक्रम को लेकर ABVP के कार्यकर्ता पुराने विधानसभा के पास जुटे और सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी।

Deoghar
Advertisement

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। काफी देर तक सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल सभी को पुराने विधानसभा परिसर के आसपास ही रोका गया है।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

ABVP का कहना है कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों पर की गई पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। इसी के विरोध में संगठन की ओर से विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

इधर, प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुराने विधानसभा के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इलाके में लगातार पुलिस की निगरानी बनी हुई है।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।