babulal in assembly

छात्रों पर लाठीचार्ज (Lathi-charge)को लेकर सदन में हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने पूछा- कंटीले तार किसके आदेश पर लगाए गए?

Share
Link copied

babulal in assembly

Lathi-charge incident involving students: झारखंड विधानसभा में मंगलवार को छात्र आंदोलन और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदन में छात्रों पर लाठीचार्ज और प्रदर्शन स्थल पर कंटीले तार लगाए जाने को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। भाजपा विधायकों ने भी छात्र आंदोलन के मुद्दे पर सदन में जमकर नारेबाजी की।

Deoghar
Advertisement

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के नौजवान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर मार्च कर रहे थे। उन्हें रोकने के लिए कंटीले तार लगाए गए। उन्होंने कहा कि कंटीले तार तो आमतौर पर देश की सीमाओं पर लगाए जाते हैं, ताकि आतंकवादियों की घुसपैठ रोकी जा सके। उन्होंने सवाल उठाया कि अपने हक और अधिकार की मांग कर रहे राज्य के युवाओं को रोकने के लिए इस तरह की व्यवस्था क्यों की गई?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से सदन में आकर पूरे मामले पर जवाब देने की मांग की। बाबूलाल मरांडी ने सवाल किया कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कंटीले तार लगाने का आदेश आखिर किसने दिया था।

RKDF
advertisement

हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

छात्र आंदोलन के मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक लगातार सदन में नारेबाजी करते रहे। विपक्ष की ओर से मामले पर सरकार से जवाब की मांग की गई। हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई। इसके बाद स्थिति सामान्य नहीं होने पर सदन की कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

pradip yadav

प्रदीप यादव बोले- छात्रों की 95 फीसदी मांगें मान ली गईं

वहीं कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने छात्र आंदोलन को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि छात्रों की करीब 95 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं और छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था। उनके मुताबिक, इसी दौरान कुछ अराजक तत्व प्रदर्शन में शामिल हो गए और उन्होंने उपद्रव फैलाने का प्रयास किया।

प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को भाजपा की ओर से भेजा गया था। उन्होंने कहा कि स्थिति बिगड़ने के बाद प्रशासन को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा कि प्रदर्शनकारियों की वापसी के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से गाड़ियों की व्यवस्था की गई और हेल्पलाइन भी उपलब्ध कराई गई। उनके अनुसार, सरकार और प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए राज्य को बड़े टकराव की स्थिति में जाने से बचाया।

Kashmir vastaralay
Advertisment

कांग्रेस विधायक ने सरकार से पूरे घटनाक्रम को सदन के सामने विस्तार से रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन अभी भी जारी है और सरकार को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि छात्रों की मांगों पर आगे क्या विचार किया जा रहा है।

प्रदीप यादव ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी सदन में रखने से राज्य में बनी उहापोह की स्थिति को खत्म करने और सकारात्मक संदेश देने में मदद मिलेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।