जपकाकोना कारीपानी में 16 हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से निगरानी और सुरक्षित तरीके से खदेड़ने की मांग


सिमडेगा: सदर प्रखंड की बीरू पंचायत के जपकाकोना कारीपानी गांव में करीब 16 हाथियों के झुंड ने डेरा डाल रखा है। बीती रात से हाथियों के गांव के आसपास विचरण करने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग रात में विशेष सतर्कता बरत रहे हैं और अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्र के आसपास ही घूम रहा है। इससे खेतों में लगी फसलों और घरों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और हाथियों को सुरक्षित तरीके से आबादी से दूर करने की मांग की है।

वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। लोगों से हाथियों के करीब जाकर फोटो या वीडियो बनाने, उन्हें घेरने, शोर मचाने या किसी भी तरह उकसाने से बचने को कहा गया है। खासकर रात के समय अकेले घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

ग्रामीणों से कहा गया है कि हाथियों की गतिविधि नजर आने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें। विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उन्हें आबादी क्षेत्र से सुरक्षित दूरी पर रखने के प्रयास में जुटी है।

गोलमुरी केनरा बैंक डकैती की जांच तेज, 20 सदस्यीय SIT गठित; पांचों अपराधियों पर इनाम की तैयारी
जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई बड़ी डकैती के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को जोनल…

रांची में भारी बारिश का अलर्ट, 26 सितंबर को KG से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद
रांची: भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी स्कूलों को बंद…
















