players-return-simdega-winning-nehru-hockey

नेहरू हॉकी चैंपियनशिप जीतकर सिमडेगा लौटीं खिलाड़ी, भव्य स्वागत

Share
Link copied
players-return-simdega-winning-nehru-hockey
players-return-simdega-winning-nehru-hockey

सिमडेगा: 32वीं राष्ट्रीय नेहरू हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीतकर लौटीं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, सिमडेगा की खिलाड़ियों का शुक्रवार को गृह जिले में भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली में 8 से 19 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में सिमडेगा की टीम ने हरियाणा की एनसीसी सोनीपत हाई स्कूल टीम को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। तीन साल के अंतराल के बाद टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है।

पुष्पा मांझी की कप्तानी में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के सिमडेगा पहुंचने पर झूलन सिंह चौक में शिक्षा विभाग और विद्यालय परिवार की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। केजीबीवी एवं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के आवासीय विद्यालय की बैंड पार्टी और डीजे की धुनों के बीच खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया।

इसके बाद विद्यालय परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में उपायुक्त कंचन सिंह, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की, एनडीसी नरेश रजक सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय परिवार के सदस्यों ने नृत्य और उत्साहपूर्ण माहौल में टीम की जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम के अंत में समग्र शिक्षा के एपीओ नीरज वर्मा ने उपायुक्त, प्रशासनिक पदाधिकारियों और विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।