IMG 20201219 WA0105

ग्रामीण विद्युतीकरण का कार्य स समय करें : डीएम.

सिमडेगा, शम्भु कुमार सिंह.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : उपायुक्त सुशांत गौरव ने विद्युत विभाग की समीक्षात्मक बैठक की। उन्होने जिले में चल रहे विद्युतिकरण कार्य की प्रगति की स्थिति के बारे में कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल एवं कार्य कर रहे एजेन्सी के प्रतिनिधि से जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने प्रखण्ड बानो में 29 दिसम्बर तक विद्युतिकरण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होने अपर समाहर्ता को प्रति दिन कार्य की माॅनिटरिंग करते रहने का निर्देश दिया। एजेन्सी गोपी किशन को प्रखण्ड जलडेगा के 49 गांवों में 10 जनवरी तक पोल एरीगेशन का कार्य पूर्ण करते हुए गांव में विद्युतिकरण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

एजेन्सी पेस पावर को 114 गांव में विद्युतिकरण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिसमें 76 टोलो में पोल एरीगेशन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। प्रखण्ड कुरडेग एवं बांसजोर में 29 दिसम्बर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होने अनुमण्डल पदाधिकारी को प्रति दिन कार्य की माॅनिटरिंग करने का निर्देश दिया। पावर सब स्टेशन निर्माण कार्य की समीक्षा के क्रम में निर्माण कार्य पूर्ण की तिथि निर्धारित करते हुए प्रखण्ड केरसई में 31 जनवरी, सिमडेगा में 28 फरवरी, पाकरटांड़ में 25 जनवरी, कोलेबिरा एवं ठेठईटांगर में 28 फरवरी तक पावर सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त सुशांत गौरव ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि विद्युतिकरण कार्य से संबंधित सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। कार्यरत एजेन्सी के द्वारा कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने अभियंता को बिजली करंट से हुई मृत्य का मुआवजा राशि ससमय संबंधित व्यक्ति को देने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल विशेश्वर मराण्डी, कार्यरत एजेन्सी के प्रतिनिधि के अलावे अन्य गणमान्य उपस्थित थें।

Share via
Share via