कमर्शियल गैस सिलेंडर 10 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू; घरेलू गैस के दाम स्थिर
नई दिल्ली/रांची। नवंबर महीने की शुरुआत में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की वृद्धि की है। नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं।इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है। त्योहारों के सीजन में गैस की कीमतों में वृद्धि से कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

दिल्ली में 2,820 रुपये हुआ सिलेंडर
नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2,810 रुपये से बढ़कर 2,820 रुपये हो गई है। मुंबई में इसकी कीमत 2,774.50 रुपये और कोलकाता में 2,964 रुपये हो गई है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में राहत
कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने के बावजूद घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है।
लगातार दूसरे महीने बढ़े दाम
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में अक्टूबर महीने में भी 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। नवंबर में फिर 10 रुपये की वृद्धि के बाद व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं को लगातार दूसरे महीने महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की कीमतों और रुपये-डॉलर विनिमय दर में बदलाव के आधार पर तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं।

रांची पुलिस लाइन में ऑन ड्यूटी जुआ खेलते पकड़े गए 10 पुलिसकर्मी, SSP ने किया सस्पेंड
पुलिस लाइन परिसर में ही चल रहा था जुए का खेल, सार्जेंट मेजर की छापेमारी में रंगेहाथ पकड़े गए जवान; विभागीय कार्रवाई…

हद तो तब हो गई, जब सुरक्षाकर्मी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछ लिया- ‘कौन हैं भैया?’ दिल्ली में सड़क किनारे इंटरव्यू के दौरान हुआ हैरान करने वाला वाकया
नई दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ा दिल्ली का एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। मुख्यमंत्री सड़क…

लातेहार : पहले मां पार्वती के दरबार में टेका माथा, फिर गहनों पर किया हाथ साफ! बरवाडीह के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में चोरी
लातेहार/बरवाडीह: आस्था के दरबार में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। चोरी की…

















