major-racket-fake-ghee-busted-koderma

कोडरमा में नकली घी का बड़ा कारोबार पकड़ा गया, 15 क्विंटल घी जब्त; गाय की तस्वीर लगाकर हो रही थी पैकिंग

Share
Link copied
major-racket-fake-ghee-busted-koderma
major-racket-fake-ghee-busted-koderma

कोडरमा: छठ महापर्व के दौरान बाजार में खपाने की तैयारी के बीच कोडरमा में नकली घी बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। झुमरी तिलैया के ताराटांड स्थित वार्ड नंबर 14 में एक मकान में डालडा और पाम ऑयल से नकली घी तैयार किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 15 क्विंटल नकली घी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, रवि श्रीवास्तव के घर में छठ पूजा को देखते हुए बड़े पैमाने पर नकली घी तैयार किया जा रहा था। बीती रात फूड इंस्पेक्टर अभिषेक आनंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। वहां तैयार नकली घी बड़े-बड़े टिन के डिब्बों के साथ छोटे स्टील के कंटेनरों में भी पैक करके रखा गया था। इसे बाजार में बेचने की तैयारी थी।

कोडरमा में नकली घी का बड़ा कारोबार पकड़ा गया, 15 क्विंटल घी जब्त; गाय की तस्वीर लगाकर हो रही थी पैकिंग

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात पैकेजिंग का तरीका है। नकली घी को जिन छोटे स्टील के कंटेनरों में भरकर ग्राहकों तक पहुंचाया जाना था, उन पर गाय की तस्वीर लगाई गई थी। इसके जरिए ग्राहकों को असली और शुद्ध घी का भरोसा दिलाकर नकली उत्पाद बेचने की तैयारी थी।

छापेमारी के बाद फूड इंस्पेक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि मौके से बरामद नकली घी को जब्त कर लिया गया है। मामले में आवश्यक जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।