गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया.

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

सिमडेगा : गरीब लाचार व आवश्यक मंदो के बीच जाकर उपायुक्त ने कंबल का वितरण किया। उपायुक्त सुशांत गौरव ने बढ़ते ठंड को देख रात्री में जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर रह रहे गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों तक पहुंचकर ठंढ़ से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया।

उपायुक्त ने सलडेगा देवीगुड़ी पर मौजूद गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया। इसके उपरांत उन्होंने सदर अस्पताल पहुंच वार्ड में भर्ती मरीजों एवं अस्पताल में जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण किया। उपायुक्त सुशांत गौरव ने सदर अस्पताल के व्यवस्थओं का भी लिया जायजा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow