पति पत्नी में हुआ कहा सुनी, पति ने किरासन तेल छिड़ककर लगाया अपने शरीर में आग.

गिरिडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : डुमरी प्रखंड अंतर्गत निमियाघाट थाना क्षेत्र के बालू टुंडा  गाँव में मंगलवार शाम एक युवक अपने पत्नी के साथ आप से तू तू मैं मैं हो गई। आवेश में आकर युवक ने अपने शरीर पर किरासन तेल उड़ेल कर आग लगा लिया जिससे वह बुरी जल गया। स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की नाजुकता को देखते हुए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

 युवक का नाम मोहन तूरी, पिता स्वर्गीय टेक लाल तूरी बताया जा रहा है। पड़ोसियों के अनुसार युवक का अपने पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिससे गुस्साए युवक ने अपने ऊपर केरोसिन तेल उड़ेल कर अपने ऊपर आग लगा लिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now