maoist-zonal-commander-ram-prasad-lakra

10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर राम प्रसाद लकड़ा को 10 साल की सजा, 80 हजार रुपये जुर्माना

Share
Link copied

गुमला: झारखंड में माओवादी गतिविधियों से जुड़े चर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर राम प्रसाद लकड़ा उर्फ अशोक उर्फ प्रसाद लकड़ा को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-3 भूपेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई पूरी करने के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत ने दोषी पर विभिन्न धाराओं के तहत कुल 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में अदालत ने छह अक्टूबर को ही राम प्रसाद लकड़ा को दोषी करार दिया था। इसके बाद सजा की अवधि निर्धारित करने के लिए सुनवाई हुई। शुक्रवार को अदालत ने उसे आर्म्स एक्ट (Arms Act) और 17 सीएलए एक्ट (Criminal Law Amendment Act) के तहत दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई।

साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर फैसला

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में विभिन्न साक्ष्य (Evidence) और गवाहों के बयान प्रस्तुत किए गए। इन तथ्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी माना। दोषसिद्धि के बाद सजा के बिंदु पर हुई सुनवाई में अदालत ने कारावास और आर्थिक दंड का फैसला सुनाया। राम प्रसाद लकड़ा को माओवादी संगठन का सक्रिय जोनल कमांडर माना जाता रहा है। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अदालत के इस फैसले को माओवादी गतिविधियों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण न्यायिक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।