VideoCapture 20210103 212948

चाल धंसने से एक मजदूर की मौत, कई अन्य के दबे होने की आशंका.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में चाल धंसने से एक मजदूर की मौत जबकि कई अन्य के दबे होने की सूचना है, घटना ईसीएल मुगमा एरिया के चापापुर 9 नंबर माइंस क्षेत्र की है। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

घटना के के बारे में बताया जा रहा है कि, सुबह ईसीएल मुगमा एरिया की चापापुर 9 नंबर माइंस क्षेत्र में रोज की ही तरह कोयला का अवैध उत्खनन हो रहा था। कोयले के अवैध उत्खनन के दौरान खदान अचानक धंस गई और उसमें एक मजदूर की मौत हो गई और कई के दबे होनें की आशंका है। चाल धंसने के बाद अवैध खनन करने वाले भाग निकले। घटनास्थल के पास पुलिस को 500 बोरा अवैध कोयला भी मिला है। वहीं पुलिस पूरे मामले पर फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है।

Share via
Share via