IMG 20210109 WA0074

झारखण्ड चैंबर के माध्यम से कोविड फ्रंटलाइन वाॅरियर्स के लिए 1 लाख पैकेट बिस्कुट उपलब्ध कराया गया.

Team Drishti.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : कोविड टीकाकरण अभियान के कार्य में संलग्न फ्रंटलाइन वाॅरियर्स के बीच जिला प्रशासन द्वारा बिस्कुट वितरित किये जाने की पेशकश पर आज झारखण्ड चैंबर ऑफ काॅमर्स के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ब्रिटानिया कंपनी के द्वारा अपने स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स मंटू जैन (जो चैंबर के सदस्य भी हैं) के माध्यम से 1 लाख बिस्कुट पैकेट जिला प्रशासन को सौंपने की पहल की गई और पहले चरण में उपायुक्त-रांची श्री छवि रंजन को उनके आवास पर 50 हजार बिस्कुट पैकेट सौंपा गया। शेष 50 हजार बिस्कुट पैकेट आगामी दो-तीन महीनों में जब-जब आवश्यकता होगी, जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जायेगा।

उक्त जानकारी चैंबर महासचिव राहुल मारू ने दी। विदित हो कि ब्रिटानिया कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स श्री मंटू जैन (छाबडा ट्रेडिंग) फेडरेशन चैंबर के सदस्य हैं। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार, चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा, महासचिव राहुल मारू, सह सचिव राम बांगड, ब्रिटानिया कंपनी झारखण्ड के एरिया सेल्स मैनेजर सुदीप्तो मित्रा, एएससी दीपक कुमार, मंटू जैन, शशांक भारद्वाज सम्मिलित थे।

Share via
Share via