बड़कागांव विधानसभा की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का एक नृत्य वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।

Share
Link copied

कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने किया ओडिसी क्लासिकल डांस।

बड़कागांव विधानसभा की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का एक नृत्य वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
A dance video of former Barkagaon Assembly MLA Amba Prasad is going viral on social media

हजारीबाग :हजारीबाग कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद राजनीति नहीं बल्कि अपनी डांस की वजह से सुर्खियों में हैं। बड़कागांव विधानसभा की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का एक नृत्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्लासिकल ओडिसी डांस परफॉर्म कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अंबा ने सोशल मीडिया पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य का वीडियो पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है उसमें अंबा प्रसाद भारत के ओडिशा राज्य के क्लासिकल डांस ओडिसी नृत्य कर रही हैं। ओडिसी एक अभिजात नृत्य शैली है, यह नृत्य शैली काफी प्राचीन है। झारखंड के बड़कागांव विधानसभा से पूर्व विधायक का अंबा प्रसाद कला के क्षेत्र में एक खास पहचान बना रही है। इससे पूर्व भी उनका सरहुल के ऊपर गाया गीत और नृत्य लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया था. वीडियो काफी लोकप्रिय हुआ। लोगों ने जमकर इसका आनंद उठाया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow