सनातन संस्कृति की झलक लिए बाल कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, बच्चों संग माता-पिता भी हुए शामिल।
रांची में निकली भव्य बाल कावड़ यात्रा, बच्चों ने शिव भक्ति में डूबकर किया जलाभिषेक।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सनातन संस्कृति की झलक लिए बाल कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, बच्चों संग माता-पिता भी हुए शामिल।

राजधानी रांची की सड़कों पर रविवार को एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला, जब बाल भक्तों की टोली ने शिव भक्ति में लीन होकर भव्य बाल कावड़ यात्रा निकाली। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति द्वारा आयोजित इस आयोजन में सैकड़ों बच्चे गेरुआ वस्त्र धारण किए, कंधों पर कांवड़ उठाए, शिव भजनों पर झूमते नजर आए।

यात्रा मछली घर से शुरू होकर पहाड़ी मंदिर तक पहुँची, जहां सभी बच्चों ने भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रथ पर विराजमान शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान माता-पिता भी बच्चों के साथ बड़ी श्रद्धा से शामिल हुए, और महिलाएं भजनों की धुन पर नृत्य करती दिखीं। आयोजन ने सनातन संस्कृति की मजबूत छवि प्रस्तुत की और बच्चों में धार्मिक भाव जागृत किया।
पूरे शहर में इस आयोजन को लेकर उत्सव का माहौल देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में सेवा, भक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

















