Pahadi Mandir

Ranchi News:-शिव बारात में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , पहाड़ी बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ranchi News

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड की राजधानी रांची में भी महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया जा रहा है। रांची के पहाड़ी मंदिर के साथ- साथ राजधानी के सभी शिवालयो में भक्तों की भारी भीड़ नजर आ रही है। शिव बारात निकालने की तैयारी है. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। राजधानी के सभी शिवालयों को सजाया गया है। महाशिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा व जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। शाम में बाबा भोलेनाथ की बारात निकाली जाती है और रात में उनका विवाह होता है. बारात में भूत, पिशाच और कंकाल सहित कई बारात में शामिल होते हैं।

पहाड़ी बाबा में दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु
पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक हो रहा है। अरघा मुख्य मंदिर के अलावा विश्वनाथ मंदिर में भी लगाया गया है, जिससे भक्तों को जलाभिषेक करने में परेशानी नहीं हो। महाशिवरात्रि के दिन हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ बाबा को जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी है। चार बजे सरकारी पूजा-अर्चना के बाद जलाभिषेक के लिए बाबा कापट खोल दिया गया। शाम में पांच बजे के बाद मंदिर की साफ-सफाई कर बाबा का शृंगार और आरती की जायेगी। मुख्य प्रवेश द्वार के समीप से भक्तों को मुख्य मंदिर जाने की व्यवस्था की गयी है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राज्य में महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस मुख्यालय के स्तर से विभिन्न जिलों में सुरक्षा की तैयारी है। पुलिस मुख्यालय और स्पेशल ब्रांच की ओर से अलगअलग अलर्ट भी किया गया है। संवेदनशील स्थल और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों में चार हजार अतिरिक्त फोर्स प्रदान किये हैं. इसमें जैप, आइआरबी और आरएपी के जवान शामिल हैं।

दोपहर दो बजे निकलेगी भोले की बारात
शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से पहाड़ी मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप से दिन के दो बजे बारात निकाली जायेगी। इस बारात में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई लोग शामिल होंगे। अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि बारात में तांडव नृत्य, ढोल और नगाड़ों के अलावा कई झांकियां शामिल रहेंगी. यहां से बारात गाड़ीखाना चौक,अपर बाजार और शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक से होते हुए वापस महावीर चौक, रातू रोड होते हुए विश्वनाथ मंदिर पिस्का मोड़ पहुंचेगी. जहां बारात का स्वागत होगा।

रांची शहर में कहां- कहां हो रहा है आयोजन
शिव बारात की तैयारी रांची में पहाड़ी मंदिर के अलावा शहर के दूसरे भव्य शिवालय भी कर रहे हैं। पंच मंदिर, हरमू की ओर से शनिवार को शिव बारात संध्या पांच बजे निकाली जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via