DEOGHAR MURDER

देवघर कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की हत्या । DEOGHAR MURDER

DEOGHAR MURDER CASE

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के देवघर  जिला उस वक्त थर्रा उठा जब  सिविल कोर्ट  परिसर में घुसकर दिनदहाड़े एक  गैंगस्टर  की हत्या (MURDER) कर दी गई आरोपी गैंगस्टर की आज किसी मामले में पेशी थी । यह घटना शनिवार के करीब 11:30 बजे के आसपास हुई है. जहां बाइक सवार अपराधियों ने कोर्ट में पेशी के लिए आये युवक को तीन गोली मारी है. एक गोली युवक के कनपटी में तो दूसरी गोली गोली युवक के सिर और छाती में लगी है. घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई.

इधर घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद संतालपरगना रेंज के डीआईजी सुदर्शन मंडल, एसपी सुभाष चन्द्र जाट, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है जानकारी के मुताबिक पुलिस को वहां से गोली का खोखा बरामद हुआ है

गनीमत यह रही कि इस गोलीबारी में किसी दूसरे व्यक्ति या किसी भी अधिवक्ता को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन दिन दहाड़े कोर्ट परिसर में गोली बारी की घटना से वकीलों में भय का माहौल व्याप्त है.

मृतक की पहचान अमित कुमार सिंह के रूप में हुई है. जो पटना का रहने वाला था. जो किसी मामले में कोर्ट में पेश होने आया था .पेशी के दौरान मृतक के साथ सुरक्षाबल भी मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद शूटर निर्भीक होकर कोर्ट परिसर में घुसे और पेशी के लिए आए अमित को गोली मार दी और फरार हो गए

गौरतलब है कि 2 जून 2015 को अभी हजारीबाग कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े घुसकर गैंगस्टर सुनील श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई थी इस घटना में सुनील श्रीवास्तव के साथ उसके दो सहयोगी भी मारे गए थे जिसके बाद से झारखंड में कोर्ट में सुरक्षा के व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे यह दूसरा मौका है जब न्यायालय परिसर में ही घुस कर किसी की हत्या कर दी गई हो

 

 

Share via
Share via