A high level meeting was held at the police headquarters in view of Eid, Sarhul and Ram Navami.

ईद,सरहुल और रामनवमी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय में की गई हाई लेवल बैठक।

Share
Link copied

आगामी त्यौहारों को देखते हुए, झारखंड डीजीपी की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक।
त्योहारी सीजन में सुरक्षा कड़ी: डीजीपी अनुराग गुप्ता ने की पुलिस अधिकारियों के साथ की हाई लेवल बैठक।

रांची: राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में आगामी त्योहार ईद,सरहूल,रामनवमी के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक पुलिस मुख्यालय सभागार रांची में ओयोजित की गई।समीक्षा बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरीय पुलिस पदाधिकारी एंव वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिसउप-महानिरीक्षक,वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।बाद में पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने प्रेस कांन्फ्रेंस में कहा कि आने वाले ईद सरहुल और रामनवमी पर्व शांति से बीते इसके लिए सभी जिले के लिए खाखा तैयार किया गया है जिसमें अपने-अपने जिले के दागी लोंगो को चिन्हित करके इस पर कड़ी नजर रखे।इसके अलावा जिन-जिन जिलों को अतिरिक्त फोर्स की जरूरत होगी उन्हें फोर्स दिया जाएगा। पुलिस विभाग में अनावश्यक अनावश्यक छुट्टी रद्द किया गया है।राज्य के संवेदनशील जिला जैसे रांची, जमशेदपुर हजारीबाग और गिरिडीह में पुलिस प्रशासन की विशेष व्यवस्था होगी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहे जाने पर उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताकि यह तीनों त्यौहार ईद सरहुल और रामनवमी शांतिपूर्ण ढंग से बीते।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow