रांची से दिल्ली जा रही निजी चार्टर एम्बुलेंस लापता, 5 लोग सवार; लातेहार-पलामू क्षेत्र में मौसम खराब होने से संपर्क टूटा
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शाम 7:00 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक निजी चार्टर एम्बुलेंस (एयर एम्बुलेंस) लापता हो गई है। इस विमान में कुल 5 लोग सवार थे, जिसमें मरीज, चिकित्सक/मेडिकल स्टाफ और क्रू मेंबर शामिल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्ट्स के अनुसार, मौसम अचानक खराब होने के कारण विमान का संपर्क टूट गया। लापता होने की सूचना लातेहार और पलामू जिलों के बीच के क्षेत्र से जुड़ी हुई है। यह विमान रात 8:30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचने वाला था।
घटना से हड़कंप मचा हुआ है, और सर्च ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है। अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या रेस्क्यू अपडेट नहीं मिला है, लेकिन स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

















