IMG 20201030 WA0017

तेज रफ़्तार ट्रक नें ली मोटरसाइकिल सवार की जान.

Dumka, Shaurabh Sinha.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका : हँसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की रात्रि के 8 बजे हँसडीह थाना क्षेत्र के बनियरा गांव के समीप(कस्वा मोड़) भागलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक राजू उर्फ मो.जावेद, उम्र लगभग 40वर्ष, हंसडीहा में गाड़ी बुक (होकर) का काम कर अपनी जीवन यापन किया करता था। राजू के साथ दो युवकों की पहचान शहनवाज और कुर्बान अंसारी के रूप में कि गयी। तीनो भोडिया गाँव के ही निवासी बताए जा रहे है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार तीनो युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर भोडिया जा रहे थे। इसी बीच जैसे ये लोग कस्वा मोड़ से आगे निकले की भागलपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवर टेक करने में मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, जिसमें तीनो बाइक सवार युवक घायल हो गए, और राजू की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने हंसडीहा पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही एएसआई आकृष्ट अमन, एएसआई राजेश पासवान, मनोज सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच घायलों को इलाज के सरैयाहाट भेजवाया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जप्त कर अपने कब्जे में लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया लेकिन पुलिस के समझाने बुझाने पर लोगों से जाम हटा लिया।

Share via
Share via