खड़ी यात्री बस में लगी अचानक आग, बस जलकर हुआ राख.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुमला : सदर थाना क्षेत्र स्थित ललित उरांव बस स्टैंड में करीब आठ महीने से खड़ी यात्री बस में अचानक आग लग गई। घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। घटना मंगलवार की देर रात की है। बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि वैभव नाम की यात्री बस गुमला से रांची रूट पर चलती थी। लॉकडाउन लगने के बाद से बस स्टैंड में ही खड़ी थी। बस संचालन की अनुमति के बाद भी इस बस को नहीं चलाया गया। बस स्टैंड में सो रहे कुछ ड्राइवर और क्लीनर ने बताया कि आग लगने के बाद हमें जानकारी मिली। घटना के वक्त हम सभी अपने-अपने बसों में सो रहे थे। थोड़ी देर में ही आग पूरे बस में फैल गई।

















