IMG 20250217 WA0018

महाकुंभ को लेकर डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त बल और मजिस्ट्रेट तैनात, जिला उपायुक्त ने किया निरीक्षण

महाकुंभ को लेकर डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त बल और मजिस्ट्रेट तैनात, जिला उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Additional force and magistrate deployed at Daltonganj railway station regarding Mahakumbh, District Deputy Commissioner inspected
Additional force and magistrate deployed at Daltonganj railway station regarding Mahakumbh, District Deputy Commissioner inspected

रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सवोच्च प्राथमिकता: उपायुक्त

पलामू उपायुक्त ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के इंतजाम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लिया जायजा

रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट, मेडिकल टीम एवं एंबुलेंस की होगी तैनाती

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान रेल परिवहन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं अन्य रेल यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने धनबाद रेल मंडल के डालटनगज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म की लंबाई-चौड़ाई, भीड़ नियंत्रण के इंतजाम, यातायात व्यवस्था, पार्किंग सुविधा आदि का बारिकी से जायजा लिया। उन्होंने महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं एवं अपने गंतव्य तक यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिले, इसके लिए सभी आवश्यक उपाय लागू किए जाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सवोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। यहां से स्टेशन के अन्य प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन क्षेत्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IMG 20250217 WA0017 1

उन्होंने भीड़ नियंत्रण के इंतजामों, सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठने की सुविधा, पेयजल, स्टेशन के बाहरी भाग में पार्किंग सुविधा आदि अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि डालटनगंज रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 10 से 15 हजार रेल यात्रियों का आवगमन होता है। विशेषकर शाम से मध्य रात्रि के बाद तक परिचालित एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर भीड़ की संभावना के मद्देनजर रेलवे प्रशासन को सहयोग हेतु जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति एवं मेडिकल टीम एवं एंबुलेंस तैनात करने का निदेश दिया, ताकि रेल यात्रियों को सुविधा मुहैया हो सके। साथ ही मेदिनीनगर नगर निगम की ओर अन्य आवश्क कदम उठाने का निदेश दिया।

IMG 20250217 WA0016

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त जावेद हुसैन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा सहित रेलवे की ओर से स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार, यातायात इंस्पेक्टर अनिल तिवारी, वाणिज्य अधीक्षक राजीव रंजन, वाणिजय यातायात निरीक्षक विकास कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक क्षितिज कुमार प्रधान, सहायक मंडल अभियंता मनोहर कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share via
Share via