Ranomi

Ramnavmi 2023:-सुरक्षा उपकरण से पूरी तरह लैश होंगे सुरक्षा बल, संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती

Ramnavmi 2023

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  2023

झारखंड में रामनवमी के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। राजधानी रांची समेत राज्य के 24 जिलों में 6790अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जानी है। सुरक्षा बल में सशस्त्र बल और लाठी बल के फोर्स शामिल है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। 27 मार्च तक सुरक्षा बल को प्रतिनियुक्त कर दिया जायेगा। पुलिस बल को हथियार, गोली, लाठी, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर एवं लाइट किट दिया जायेगा। पूरी तरह उपकरण से लैश होकर सुरक्षा बल के जवान तैनात होंगे।

शोभायात्रा और जुलूस के मद्देनजर तैनाती

अतिरिक्त तैनाती में जैप की 10 कंपनियों, आईआरबी की तीन कंपनी, 16 ईको, रैप की 6 कंपनियां शामिल हैं। हर साल रामनवमी के मौके पर राज्य के जिलो में शोभायात्रा और जुलूस के मद्देनजर सुरक्षा बल की तैनाती होती है। सांप्रदायिक तनाव और इस तरह की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। सुरक्षा बल इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि किसी इलाके में तनाव या हिंसा की स्थिति ना हो।

इन जगहों पर विशेष फोकस
रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की जानी है। रांची, जमशेदपुर, पलामू और दुमका में विशेष तौर पर फोकस किया जा रहा है। इन जगहों पर विशेष सुरक्षा बल की तैनाती की जानी है।

कहां कितने जवानों की तैनाती

राजधानी रांची में बीडीडीएस की एक टीम तैनात रहेगी। सबसे अधिक हजारीबाग में 1660 जवान, रांची 1155 जवान और गिरीडीह में 500 जवानों की तैनाती की गई है.झारखंड में रामनवमी को लेकर ज्यादा सतर्कता बरती जाती है। यह सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाका है। इस इलाके में डीजे पर लगी रोक और कुछ इलाको में धारा 144 लागू करने के निर्देश का भी पूरजोर विरोध हो रहा है। विधानसभा में इसे लेकर बवाल मचा है। स्थानीय लोग विरोध करते हुए अनशन पर बैठे हैं।
पलामू में विशेष तैयारी
पलामू में भी इस बार रामनवमी के मद्देनजर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पलामू के पांकी बाजार में बीते माह फरवरी में महा शिवरात्रि पर तोरण द्वार लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया था। तनाव को देखते हुए रांची से 200 से अधिक RAF के जवानों को पलामू भेजा गया था। इस बार राम नवमी में इन इलाकों में पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती होगी। ऐसी जगहों पर चिह्नित किया जा रहा है जहां तनाव बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via