Additional Municipal Commissioner inspects government lands; issues directives to remove encroachments and prepare public utility development plans.

अपर नगर आयुक्त ने सरकारी जमीनों का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने और जनोपयोगी विकास योजनाएं तैयार करने का निर्देश

Share
Link copied
Additional Municipal Commissioner inspects government lands; issues directives to remove encroachments and prepare public utility development plans.
Additional Municipal Commissioner inspects government lands; issues directives to remove encroachments and prepare public utility development plans.

रांची: रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने शुक्रवार को भू-संपदा शाखा के अधिकारियों के साथ विभिन्न वार्डों में निगम एवं सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य निगम की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर उसका जनहित में समुचित विकास सुनिश्चित करना था।

निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या-22 में अमन कम्युनिटी हॉल के निकट स्थित लगभग 34 डिसमिल निगम भूमि का जायजा लिया गया। जांच में पाया गया कि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ियां बनाकर कब्जा किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को उक्त भूमि के इन-सीटू (In-Situ) विकास का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि भूमि का नियोजित एवं जनहितकारी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

RKDF
Adv

इसके बाद वार्ड संख्या-22 स्थित छोटा तालाब के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में तालाब के समीप मार्ग पर अतिक्रमण पाया गया। इस पर अपर नगर आयुक्त ने नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम को शीघ्र अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में वार्ड संख्या-4 के चिरौंदी स्थित ओल्ड एज होम के समीप लगभग एक एकड़ जीएम-खास भूमि का भी अवलोकन किया गया। अपर नगर आयुक्त ने अभियंत्रण शाखा को निर्देश दिया कि स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस भूमि पर जनोपयोगी विकास योजना तैयार की जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर संबंधित वार्डों के जनप्रतिनिधि, नगर प्रबंधक, भू-संपदा शाखा एवं अभियंत्रण शाखा के अधिकारी तथा अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।