Crackdown intensifies in Morabadi Vending Zone-2; 80 vendors issued show-cause notices.

मोराबादी वेंडिंग जोन-2 में कार्रवाई तेज, 80 वेंडरों को कारण बताओ नोटिस

Share
Link copied
Crackdown intensifies in Morabadi Vending Zone-2; 80 vendors issued show-cause notices.
Crackdown intensifies in Morabadi Vending Zone-2; 80 vendors issued show-cause notices.

रांची: रांची नगर निगम ने मोराबादी वेंडिंग जोन-2 में नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 वेंडरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निगम ने सभी संबंधित वेंडरों को 48 घंटे के भीतर शपथ-पत्र (एफिडेविट) के साथ अपना जवाब जमा करने का निर्देश दिया है।

RKDF
Adv

नगर निगम द्वारा 13 जुलाई को किए गए निरीक्षण और जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि कुछ आवंटित वेंडरों ने अपनी दुकानें किराये पर दे रखी हैं, कई लाभुकों ने दुकान आवंटित होने के बावजूद व्यवसाय शुरू नहीं किया है, जबकि कुछ दुकानदार निगम के निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ दुकानों में नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतों की पुष्टि भी हुई है। वहीं, कुछ लाभुक दुकान मिलने के बावजूद सड़क किनारे अवैध रूप से व्यवसाय संचालित करते पाए गए।

इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने संबंधित 80 वेंडरों को नोटिस जारी किया है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या नियम उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित वेंडरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें दुकान आवंटन रद्द करने सहित अन्य विधिसम्मत कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।

रांची नगर निगम ने सभी वेंडरों से अपील की है कि वे आवंटन की शर्तों और निगम के नियमों का पालन करें तथा वेंडिंग जोन में स्वच्छता, अनुशासन और सुव्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।