अग्रसेन समाज ने रक्तदान महादान शिविर आयोजित कर बिखेरी मानवता की मिसाल
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर सिमडेगा के अग्रसेन समाज ने मंगलवार को आनंद भवन में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। विशेष रूप से महिलाओं ने सर्वाधिक रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
शिविर में कुल 33 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें 16 महिलाओं और 10 पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने हिस्सा लिया। रक्तदाताओं ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि उनका रक्त किसी के जीवन को बचाने में सहायक होगा। साथ ही, युवाओं ने अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ब्लड बैंक के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एंजेल टेटे को अग्रवाल महिला समिति द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शिविर की सफलता में अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला समिति, अग्रवाल युवा समिति और सिमडेगा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी व कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

















