अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज के लोंगो ने निकाली भव्य शोभायात्रा, मुख्य समारोह आनंद भवन में सम्पन

अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज के लोंगो ने निकाली भव्य शोभायात्रा, मुख्य समारोह आनंद भवन में सम्पन

अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज के लोंगो ने निकाली भव्य शोभायात्रा, मुख्य समारोह आनंद भवन में सम्पन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज के लोंगो ने निकाली भव्य शोभायात्रा, मुख्य समारोह आनंद भवन में सम्पन

नरेश शर्मा
सिमडेगा

सिमडेगा महाराजा अग्रसेन जयंती पर सोमवार को अग्रवाल सभा द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई।सर्वप्रथम आनंद भवन में श्री अग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना की गयी ।इसके बाद शोभा यात्रा निकाली गयी, शोभायात्रा के दौरान महाराज अग्रसेन की तस्वीर को वाहन पर रख सजाया गया।

अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज के लोंगो ने निकाली भव्य शोभायात्रा, मुख्य समारोह आनंद भवन में सम्पन

शोभायात्रा आनंद भवन से निकल कर झूलन सिंह चौक, देवेंद्र स्टोर तक जाने के बाद वहां से लौट कर नीचे बाजार पेट्रोल पंप से नवनिर्मित निर्माण अग्रसेन भवन स्थल तक गयी। इस दौरान मधुर भक्ति गीत-संगीत व महाराजा अग्रसेन की जयकारे से वातावरण गूंजता रहा, शोभायात्रा में समाज के गणमान्य समेत महिला, युवा व बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए, सभी अपने हाथों में निशान लिए थे.

अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज के लोंगो ने निकाली भव्य शोभायात्रा, मुख्य समारोह आनंद भवन में सम्पन

इधर शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं व लोगों ने स्वागत किया।अग्रसेन चौक पर जैन सभा, महावीर चौक में मारवाड़ी ब्राह्मण महासभा व विप्र फाउंडेशन, झूलन सिंह चौक में रितेश मेडिकल एवं नीचे बाजार में मनसारामका परिवार द्वारा स्वागत किया गया।शोभायात्रा में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल,हनुमान बोदियां,शंकर लाल अग्रवाल, शम्भू लाल अगरवा,मोतीलाल अग्रवाल, कैलाश गर्ग,प्रदीप अग्रवाल, दीपक अग्रवाल रिंकू ,नारायण बंसल,कमलेश बोदियां,माया देवी,रेखा जैन,महिला समिति अध्यक्ष संगीता बंसल, उपाध्यक्ष पिंकी अग्रवाल ,मीनू बंसल ,सचिव पूनम अग्रवाल, उप सचिव सीमा धनानिया, कीर्ति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीषा मित्तल, कार्यक्रम संयोजक ममता जैन, सोनी अग्रवाल सलाहकार ऊषा मित्तल एवं रंजीत पीथरिया के अलावे सभी सदस्यों सहयोग , युवा समिति के अध्यक्ष डॉ रितेश अग्रवाल, सौरभ बंसल,गुलाब जैन,अमित अग्रवाल,शैलेश अग्रवाल, रवि बामलिया,नमन बोंडिया,विक्की अग्रवाल,अमन अग्रवाल के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुये. इधर शाम में आनंद भवन में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी, मौके पर पिछले 2 सितंबर से आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मौके पर अग्रवाल सभा,अग्रवाल युवा समिति और अग्रवाल महिला समिति के सभी पदधारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज के लोंगो ने निकाली भव्य शोभायात्रा, मुख्य समारोह आनंद भवन में सम्पन

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now