ajay kumar

कांग्रेस नेता अजय कुमार (ajay kumar) पूरे देश से माफी मांगे |

Ajay kumar controversy

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एनडीए राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के साथ-साथ पूरे आदिवासी समुदाय का कांग्रेस नेता अजय कुमार ने किया अपमान ….समीर उरांव*

*पूरे देश से माफी मांगे कांग्रेस:*

BJP अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समीर उराँव ने कांग्रेस को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को यह नही पच रहा है कि एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बने। कांग्रेसी नेता ने आदिवासी समाज के आस्था,विश्वास,संस्कृति,परंपरा के साथ-साथ एक महिला भावना को भी अपमानित किया है, इसके लिए पूरी कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

समीर उराँव ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर NDA की उम्मीदवार बनाई गईं द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अजय कुमार के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दिया जिसमें अजय कुमार ने कहा था कि द्रौपदी मुर्मू ‘देश की एक शैतानी विचारधारा’ का प्रतिनिधत्व करती हैं।” साथ ही अजय कुमार ने आगे कहा था कि उन्हें (द्रौपदी मुर्मू) को आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए।

समीर उराँव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने जब एक आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया है।तब कांग्रेस के नेता को यह पच नही रहा है कि एक आदिवासी देश की राष्ट्रपति बने।

समीर उरांव ने कहा कि कांग्रेस को कई बार अवसर प्राप्त हुआ पर कभी किसी आदिवासी समाज के प्रतिनिधि को राष्ट्रपति नही बनाया। आज पूरे देश के आदिवासी समाज के बीच खुशी एवं हर्ष का माहौल है, कि जिस समाज को विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनकी क्षमता को कमतर आंका है उसे एनडीए ने राष्ट्रपति पद से सुशोभित करने जा रही है। यह आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक निर्णय है।

समीर उराँव ने कहा कि जो काम कांग्रेस नही कर सकी वो भाजपा नेकर दिखाया। कांग्रेस नेता का बयान आदिवासी विरोधी का चरित्र को प्रदर्शित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अजय कुमार के बयान पर पूरी कांग्रेस को देश के आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए।

Share via
Share via