ajsu party

आजसू पार्टी ने किया कांके थाना का घेराव, दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से हुआ था दुर्व्यवहार (ajsu party)

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट :  विजय दत्त पिंटू

(ajsu party)

पुलिस के सुस्त रवैए के खिलाफ स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

रांची : आज 5 मई को कांके थाना के पुलिस के गैरजिम्मेदार रवैए के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। ज्ञात हो विगत दो दिन पहले गोंदा थाना क्षेत्र कांके रोड की 19 वर्षीय युवती के साथ दूर के रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया और उसके साथ उसके एक सहयोगी ने भी उसका सहयोग किया। दर्ज़ प्राथमिकी में दोनों में एक नामजद और दूसरा अज्ञात है। अभी तक दुसरे अज्ञात अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाने के इसी सुस्त रवैए और थाने में पीड़ित के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ आजसू पार्टी रांची महानगर ने गोंदा थाने का घेराव किया।

IMG 20220504 WA0011

नक्सलियों (Naxal) ने प्रेस रिलीज का पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया

आजसू पार्टी रांची महिला महानगर अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा की इस दमनकारी हेमंत सरकार राँची में महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने कहा की रांची में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था चौपट है एवं, अपराधी बेलगाम है। उन्होंने कहा क्योंकि सरकार कोमा में है, इस अवस्था में झारखंड की कानून व्यवस्था धराशाई हो चुकी है। इसी क्रम में आजसू रांची महानगर के महासचिव रमेश गुप्ता ने कहा कि थाना प्रभारी के समक्ष यह बात उठाई गई कि, अविलंब अज्ञात अपराधी को ज्ञात कर गिरफ्तार किया जाय, अन्यथा आजसू पार्टी रांची महानगर आंदोलन को बाध्य होगी।

बाबूलाल ने लिखा मुख्यमंत्री (cm) को पत्र साहेबगंज में पुलिस जनजातीय समुदाय को बेवजह थाने में भूखे प्यासे बैठाती है।

आज इस अवसर पर न्याय की मांग को लेकर थाना घेराव में वर्षा गाड़ी,ज्ञान सिंहा, सिमा सिंह, रमेश गुप्ता, सुनिल यादव, बिरेंद्र प्रसाद,ऋतु रंजन सहाय, नेहा सिंह, नेहा कुमारी, शालू कुमारी, मधु देवी, दीप्ति तिग्गा, बबली देवी, आशीष कुमार पाठक, जय श्रीवास्तव, डॉअमित वर्मा,विश्वविजय गांगुली, ओम वर्मा, अजीत कुमार आदि शामिल हुए।

Share via
Share via