20251102 185548

घाटशिला में आसना पंचायत में आजसू पार्टी का जनसंपर्क अभियान, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

घाटशिला : आजसू पार्टी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के आसना पंचायत में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान पार्टी नेताओं ने एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने किया। इस अवसर पर सत्यनारायण महतो, सुखलाल हेम्ब्रम, टिकैत महतो, करण महतो, बनबिहारी महतो, अमल महतो और राकेश मुर्मू सहित कई स्थानीय नेता उपस्थित थे।

लोहामालिया गांव में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रामचंद्र सहिस ने हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राज्य में आदिवासी–मूलवासी जनता पर सरकार द्वारा लाठियां बरसाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा, “चाईबासा और रांची में न्याय मांगने वालों पर लाठीचार्ज किया गया। सिदो–कान्हू के वंशजों पर अत्याचार हुआ और सूर्या हांसदा की हत्या कर दी गई। अब समय आ गया है कि जनता ऐसी सरकार को सबक सिखाए।”

पूर्व मंत्री ने कहा कि झामुमो–कांग्रेस गठबंधन झारखंडी जनता के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और इस बार एनडीए समर्थित उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाकर झारखंड विरोधी ताकतों को करारा जवाब देगी।

रामचंद्र सहिस ने आरोप लगाया कि झामुमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विरोधी दलों के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “राजद और कांग्रेस ने कभी झारखंड राज्य के गठन का समर्थन नहीं किया था, लेकिन आज झामुमो उन्हीं के इशारों पर नाच रही है।”

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण भाजपा–आजसू गठबंधन ने किया था और एनडीए ही राज्य के विकास को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा एनडीए सरकार के कार्यकाल में झारखंड में विकास की गति तेज थी, लेकिन वर्तमान सरकार में विकास ठप पड़ गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है।

Share via
Share via