20260104 215238

रांची में शीतलहर के कारण 9 और 10 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय

रांची : भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी शीतलहर की चेतावनी के बाद रांची जिला प्रशासन ने बच्चों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आदेश जारी कर रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी (सहायता प्राप्त एवं गैर-सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहित) तथा निजी विद्यालयों में KG से 12वीं कक्षा तक की कक्षाएं 9 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह आदेश जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची की प्रेस विज्ञप्ति संख्या-23/2026 के तहत जारी किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ठंड के बढ़ते प्रभाव और शीतलहर से बच्चों को होने वाली संभावित परेशानियों से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

मुख्य बिंदु:

बंद रहेंगी कक्षाएं : 9 और 10 जनवरी 2026 को KG से 12वीं तक सभी कक्षाएं बंद।
लागू सभी विद्यालयों पर : सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त एवं गैर-सहायता प्राप्त सभी स्कूल शामिल।
शिक्षकों के लिए निर्देश : सरकारी विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी इस अवधि में स्कूल में उपस्थित रहकर ई-विद्यावाहिनी में अटेंडेंस दर्ज करेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।
परीक्षाओं का प्रावधान : यदि इस दौरान किसी स्कूल में अनिवार्य परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो संबंधित विद्यालय प्रधान अपने विवेक से उनका संचालन कर सकते हैं।

झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। IMD ने रांची सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इससे पहले भी ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई गई थीं।

Share via
Share via