20260305 164156

मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच झारखंड के कई लोग दुबई से सुरक्षित लौटे, रांची पहुंचकर ली राहत की सांस

रांची : मध्य पूर्व में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बावजूद झारखंड के कुछ निवासी दुबई से सुरक्षित वापस लौट आए हैं। आज रांची पहुंचे इन यात्रियों ने राहत की सांस ली और अपने अनुभव साझा किए। किसी ने इसे जीवन की सबसे यादगार और डरावनी यात्रा बताया, तो किसी ने खुली आंखों से युद्ध के दृश्य देखने का अपना पहला अनुभव बयां किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इनमें से अधिकांश लोग बिजनेस टूर या निजी यात्रा पर दुबई गए थे, लेकिन हाल के हमलों और एयरस्पेस बंद होने के कारण वे फंस गए थे। अब कुछ लोग विशेष उड़ानों या सीमित सेवाओं के जरिए भारत लौट पाए हैं। रांची पहुंचकर एक यात्री ने कहा, “यह मेरी जिंदगी की पहली ऐसी ट्रिप थी जो शायद कभी नहीं भूलूंगा। धमाकों की आवाजें और अनिश्चितता ने बहुत डराया, लेकिन अब घर लौटकर सुकून मिल रहा है।”

दूसरे ने बताया, “युद्ध को इतने करीब से पहली बार देखा। आसपास अमेरिकी बेस पर अटैक हो रहे थे, लेकिन दुबई शहर में आम जिंदगी कुछ हद तक चल रही थी।” यात्रियों का कहना है कि यूएई सरकार ने बेहतर व्यवस्था की है और ज्यादातर हमले अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर केंद्रित रहे हैं, जिससे नागरिक इलाकों में सीधा खतरा कम रहा। हालांकि, फ्लाइट कैंसिलेशन और होटल खर्चों ने उन्हें आर्थिक रूप से भी प्रभावित किया।

झारखंड सरकार और केंद्र की ओर से फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले ही प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर ध्यान दिलाया था। लौटे लोगों ने कहा कि भारतीय दूतावास और एयरलाइंस की मदद से ही वे घर पहुंच पाए।

Share via
Share via