20210302 121918

निरहुआ को छोड़ आम्रपाली अब लगाएंगी खेसारी संग ठुमके.

नाइंटीज के दशक की ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फ़िल्म ‘आशिकी’ किसे याद नहीं होगा। अब इसी टाइटल से बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले निर्माता प्रदीप के शर्मा अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट से दी है। उन्होंने लिखा है कि वे जल्द ही भोजपुरी फ़िल्म ‘आशिकी’ लेकर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने भोजपुरी की यूट्यूब सेंसेशन आम्रपाली दुबे को साइन कर लिया। प्रदीप की इस फ़िल्म में खेसारीलाल यादव लीड रोल में हैं, जिनके अपोजिट पहली बार आम्रपाली दुबे फूल लेंथ की फ़िल्म में नज़र आएंगी। यानी दिनेशलाल निरहुआ को छोड़ आम्रपाली दुबे अब खेसारीलाल यादव के साथ ठुमके लगाती नज़र आने वाली हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदीप शर्मा ने ये भी बताया कि उनकी इस फ़िल्म का निर्देशन पराग पाटिल ही करेंगे, जो उनकी एक महत्वपूर्ण फ़िल्म लिट्टी चोखा भी कर चुके हैं। फ़िल्म की शूटिंग प्रयागराज, यूपी में होगी। उन्होंने बताया कि फ़िल्म के प्री प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है और हम इसी महीने 5 मार्च से फ़िल्म की शूटिंग में लगा जाएंगे। उन्होंने बताया कि फ़िल्म के बारे में और सूचना जल्द ही वे पत्रकारों को देंगे।

गौरतलब है कि बाबा मोशन प्रा. लि. के बैनर तले बनकर तैयार बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ 9 अप्रैल को सिनेमा घरों में होगी, जिसके निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल हैं।

Share via
Share via