IMG 20210704 WA0010

एबूलेंस का रास्ता रुकने से गुस्साएं लोगों ने किया पचंबा के हटिया रोड में गिरिडीह के धनवार बीडीओ के साथ किया मारपीट.

गिरिडीह : एबूंलेस का रास्ता रुकने से नाराज लोगों ने गिरिडीह के धनवार प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय के साथ शनिवार की शाम पचंबा के हटिया रोड में जमकर मारपीट कर दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ मारपीट के आरोप में पचंबा थाना पुलिस ने सदर अचंल के एक राजस्व कर्मी कृष्णानंद झा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के वक्त बीडीओ रामगोपाल व उनकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ हुए मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पहले पचंबा थाना प्रभारी नीतिश कुमार पुलिस जवानों के साथ पहुंचे। इसके कुछ देर सदर डीएसपी संजय राणा भी पहुंचे। और माहौल को सामान्य किया, साथ ही पुलिस ने सरकारी कर्मी कृष्णानंद झा और उसके भतीजे अभय झा को भी गिरफ्तार किया है। लोगों द्वारा किए गए मारपीट की घटना के विरोध में प्रखंड विकास पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें सरकारी कर्मी व उनके गिरफ्तार भतीजे और विजय झा, अभिषेक झा समेत अन्य लोग शामिल है।

जानकारी के अनुसार तीन आरोपी फरार बताएं जा रहे है। बीडीओ द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पचंबा थाना पुलिस केस दर्ज करने की प्रकिया में जुट गई है। इधर इस मामले में जब बीडीओ राम गोपाल पांडेय से माारपीट का कारण पूछा गया। तो बीडीओ ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। और थाना में आवेदन देने की बात कर अपने सरकारी वाहन से चलते बने। वहीं बीडीओ के साथ मारपीट के आरोपियों की महिला सदस्यों में अर्चना झा ने मारपीट की घटना से इंकार करते हुए कहा कि उनके परिवार के पुरुष सदस्यों को फंसाया गया है।

जनकारी के अनुसार धनवार बीडीओ राम गोपाल पांडेय अपनी पत्नी और बच्चों समेत सरकारी वाहन से निजी काम निपटा कर ड्यूटी करने को लेकर शनिवार की शाम अपने प्रखंड कार्यालय धनवार जा रहे थे। इसी दौरान जब उनका सरकारी वाहन पचंबा के हटिया रोड पहुंचा। तो हटिया रोड में काफी अधिक जाम लगा हुआ था। इसी जाम में एक साथ तीन वाहन भी फंस हुए थे। जबकि मारपीट के आरोपी और पचंबा निवासी अभय झा अपनी पत्नी को रांची से दिखाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम में फंसे तीनों में से दो एबूंलेस में गंभीर मरीज जा रहे थे। लिहाजा, अभय झा ने सहयोग के लिए अपने चाचा कृष्णानंद झा समेत और कुछ और लोगों को जामस्थल पर बुलाया।

इस दौरान सभी एबूलेंस को वहां से निकालने में जुट गए। एक एबूलेंस वहां से निकला। तो ओवरटेक करते हुए धनवार बीडीओ के चालक ने अपने सरकारी वाहन को बीच में घुसा दिया। जब अभय झा और कृष्णानंद झा ने बीडीओ से वाहन हटाने को कहा। तो बीडीओ गुस्सा हो कर अभय और कृष्णानंद को धौंस दिखाते हुए अभय का काॅलर पकड़ लिया। इसके बाद ही मामला मारपीट में तब्दील हो गया।

गिरिडीह, दिनेश

Share via
Share via